Bihar

लालू फैमिली पर डबल मुसीबत; लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी-मीसा भारती को समन, 9 फरवरी को पेशी का आदेश

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की फैमिली पर डबल मुसीबत का पहाड़ टूटता दिखाई दे रहा है। एक तरफ बेटे तेजस्वी के हाथ से डिप्टी सीएम की कुर्सी जाती हुई दिख रही है तो दूसरी ओर लालू यादव की पत्नी और बेटी को कोर्ट ने समन दे कर तलब किया है। रेलवे में जमीन के लिए नौकरी वाले चर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले से में दिल्ली की राज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को समन किया है। सुनवाई की अगली तारीख 9 फरवरी तय की गई है। कोर्ट ने लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और एक अन्य बेटी हेमा यादव को भी समन भेज कर हाजिर होने का आदेश दिया है। इससे जुड़े एक अन्य मामले में लालू और तेजस्वी पर भी मुकदमा चल रहा है। सभी बेल पर हैं। यह कांड तब हुआ था जब लालू यादव रेल मंत्री थे। उसमें कई लोगों को निमयों को ताख पर रखते हुए बगैर वैकेंसी के रेलवे में नौकरी दी गई और उनसे जमीनें लिखवाई गईं।

इस मामले में जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पिछले दिनों पहली चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें कारोबारी अमित कात्याल समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती, एक अन्य बेटी हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी का भी नाम है। इसके अलावा ईडी ने दो कंपनियों को भी आरोपी बनाया है। ईडी और सीबीआई दोनों इस केस को देख रही है। ईडी ने कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की है, जबकि सीबीआई तीन चार्जशीट दायर कर चुकी है। ईडी की टीम लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी पूछताछ करना चाह रही है। उन्हें कई बार नोटिस दिए गए हैं।

नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी की तरफ से चार्जशीट दाखिल की गई है। इस पर 20 जनवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला था। मगर, नहीं आ सका। कोर्ट ने 27 जनवरी की तारीख दे दी। लैंड फॉर जॉब मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव मनमोहन की सरकार में रेल मंत्री थे। रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दी गई थी और इसके बदले नौकरी लेने वालों या उनके परिजनों से जमीन ली गई थी। जांच एजेंसी ईडी की ओर से इस मामले में दो चार्जशीट दाखिल की है। एक मामले को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ा है, जबकि पहले का केस जमीन के बदले नौकरी से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशायल की ओर से दायर की गई पहली चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव का नाम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

3 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

4 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

4 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

9 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

15 घंटे ago