Bihar

बिहार में खेला होगा…नीतीश कैबिनेट की मीटिंग पर भी तनाव का असर, मंत्रियों के लिए 15 मिनट रहा भारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरूवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक 20 मिनट में ही खत्म हो गई. खबर है कि मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान वो तनाव साफ-साफ दिखी. वैसे आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 3 एजेंडों पर मुहर लगी है. राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर मुहर लगी है. आम बजट 2024-25 के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी और वित्तीय वर्ष 2023-24 के थर्ड सप्लीमेंट्री बजट की भी मंजूरी मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट आकार लगभग तीन लाख करोड़ रुपए का अनुमान है। रोजगार ,नौकरी,शिक्षा को प्राथमिकता में रखी गई है। इन क्षेत्रों पर कुल बजट का भारी भरकम राशि खर्च की जाएगी। बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की कार्यवाही 5 फरवरी से शुरू होनी है। जो 29 फरवरी तक चलेगी।

इधर, बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है. राजद और जेडीयू के रिश्तों में आई खटास का असर कैबिनेट पर भी देखने को मिला है. कैबिनेट की तस्वीर रूखापन भरा रहा। मात्र 15 मिनट में ही कैबिनेट की बैठक खत्म कर दी गई। मंत्री और अफ़सर नास्ता भी खत्म नहीं कर सके और बैठक समाप्त.

कैबिनेट खत्म होते हीं मंत्री भारी मन से बाहर निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिफ्ट से गए, वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे। इसके बाद तेजस्वी यादव लिफ्ट के बगल में सीएम नीतीश कुमार का इंतजार करते दिखे। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने दोनो को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और बिना बोले आगे बढ़ गए।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

3 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

7 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

13 घंटे ago