Bihar

केके पाठक की छुट्टी पर मंत्री चंद्रशेखर ने फेंकी इस्तीफे की गुगली, बोले- काम करने का मन नहीं होगा तो दे दिए होंगे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग का शनिवार को बड़ा शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 25 हजार चयनित कैंडिडेट को जबकि बाकी 24 जिलों में प्रभारी मंत्री लगभग 85 हजार अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगे। लेकिन विभाग की चर्चा हो रही है अपने अपर मुख्य सचिव और बहुचर्चित आईएएस अफसर केशव कुमार पाठक के उपार्जित अवकाश की वजह से। केके पाठक से हमेशा परेशान रहने वाले शिक्षा विभाग के मंत्री चंद्रशेखर ने एसीएस की छुट्टी को लेकर चल रही चर्चाओं पर गुरुवार को यह कहकर चुटकी ली है कि पाठक को काम करने का मन नहीं होगा तो इस्तीफा दे दिए होंगे।

चंद्रशेखर ने बेगूसराय में केके पाठक के शिक्षा विभाग के एसीएस पद से इस्तीफे की चर्चा पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि केके पाठक को काम करने का मन नहीं था, इसलिए इस्तीफा दे दिया, इसमें हम क्या करेंगे। 8 जनवरी को स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए केके पाठक ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर छुट्टी के दूसरे दिन 9 जनवरी को प्रभार प्रतिवेदन बनाकर एसीएस पद का चार्ज छोड़ दिया है। उनके अवकाश के दौरान राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के सचिव वैधनाथ यादव को एसीएस का काम भी देखने कहा है।

सरकारी कामकाज के जानकारों के मुताबिक जब कोई सीनियर अफसर छुट्टी पर जाता है तो इस तरह से पद का प्रभार त्यागना आम बात है। सरकार ऐसा इसलिए करवाती है और अफसर ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनकी अनुपस्थिति में अगर विभाग को कोई ऐसा फैसला करना हो जिसके लिए उनके पद पर बैठा आदमी ही सक्षम है तो प्रभार में चल रहा अफसर वो डिसीजन लेकर आदेश जारी कर सके। चूंकि शिक्षकों के बीच 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र का वितरण विभाग का बहुत बड़ा आयोजन है और 8 जनवरी से छुट्टी पर चल रहे केके पाठक की गैर-हाजिरी में कई जरूरी फैसले और आदेश अटक सकते थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने एसीएस पद के स्तर पर लिए जाने वाले फैसले और जारी होने वाले आदेश में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए केके पाठक से पद का प्रभार छोड़ देने कहा था। नियमों की मानें तो पाठक जब छुट्टी से लौटने के बाद कार्यालय आएंगे तब एसीएस पद का प्रभार शिक्षा विभाग के सचिव वैधनाथ यादव के पास से स्वत: समाप्त हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

35 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago