Bihar

जीतनराम मांझी के घर पहुंचे सम्राट चौधरी, HAM के सभी विधायक भी मौजूद, NDA में मुलाकातों का दौर जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में सियासी उलटफेर की संभावना के बीच एनडीए खेमे में मुलाकात और बातचीत का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है. भाजपा के कद्दावर नेता एनडीए के घटक दल हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी से मुलाकात कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जीतनराम मांझी के आवास पहुंचे हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं. हम पार्टी के विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे.

जीतन राम मांझी के घर पहुंचे सम्राट चौधरी

बिहार में सियासी घमासान के बीच पूर्व सीएम व हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी के आवास पर सम्राट चौधरी पहुंचे. शनिवार को ये मुलाकात हुई है. वहीं जानकारी के मुताबिक, जीतनराम मांझी के आवास पर हम पार्टी के चारो विधायक भी मौजूद हैं. तमाम नेताओं के बीच बातचीत हुई है. वहीं अब नयी सरकार के गठन की कवायद साफ दिखने लगी है. राजद भी अपने साथी दलों के साथ अपनी तैयारी में जुटा है. जबकि भाजपा नेताओं ने भी अपनी सक्रियता लगातार तेज कर दी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि भाजपा की ओर से नहीं किया गया है.

नित्यानंद राय ने भी की थी मुलाकात

शनिवार को सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे तो सियासी कयास तेज हुए. माना जा रहा है कि एनडीए के घटक दलों को मजबूती से अपने साथ करने के लिए मुलाकातों का यह दौर चल रहा है. दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक के बाद गुरुवार की रात को मंत्री नित्यानंद राय भी जीतनराम मांझी से मुलाकात करने आए थे. वहीं इस बीच यह चर्चा तेज हुई कि राजद ने उपमुख्यमंत्री पद जीतनराम मांझी को ऑफर किया है. हालांकि जीतनराम मांझी ने इसे अफवाह बताया और एनडीए के साथ होने का दावा किया है.

एनडीए में मुलाकातों का दौर जारी

गौरतलब है कि बिहार में सियासी घमासान मचा है. एकबार फिर से सरकार पर ग्रहण लगता दिख रहा है. एनडीए और महागठबंधन में मुलाकाताें का दौर जारी है. भाजपा एनडीए के घटक दलाें के नेताओं से बातचीत कर रही है. वहीं राजद, जदयू और भाजपा की अहम बैठकें शनिवार को भी हो रही है. भाजपा ने विधायक दल की बैठक के ठीक पहले कोर कमिटी की बैठक बुलाई है. इधर, जीतन राम मांझी लगातार बिहार में खेला होने का दावा करते आए हैं. हम पार्टी के पास 4 विधायक हैं और पार्टी एनडीए का हिस्सा है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

8 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

9 घंटे ago