Bihar

बिहार: धू-धू कर जल गया भाजपा का लव कुश रथ; ट्रक में बने हवन कुंड की वजह से लगी आग, चालक झुलसा

बिहार के बेगूसराय में बीजेपी के लव-कुश रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते-देखते धू-धू कर जल गया. इस घटना में ट्रक का चालक भी जख्मी हो गया है.

दरअसल बीजेपी पूरे बिहार में लव-कुश रथ यात्रा निकाल रही है जो देर रात बेगूसराय पहुंची और भाजपा के पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार के सिंघौल स्थित हर्ष गार्डन पहुंची. देर रात रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में अचानक आग लग गई.

बताया जा रहा है कि हवन कुंड में आग रह जाने की वजह से ट्रक में आग लग गई थी. आग लगने पर चालक के द्वारा बुझाने का प्रयास किया गया जिसमें चालक जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आग लगने की सूचना पर देर रात सदर डीसीपी अमित कुमार, सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. घायल चालक को इलाज के लिए सिंघौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत सामान्य है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के लव-कुश रथ यात्रा में 4 से 5 की संख्या में वाहन शामिल थे. उसमें रथ यात्रा के दौरान एक ट्रक पर हवन कुंड बना हुआ है जिसमें हवन किया जाता है.

आशंका जताई जा रही है कि हवन कुंड में आग रह जाने की वजह से वह धीरे-धीरे सुलगी और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद बीजेपी के कई नेता अस्पताल पहुंचे.

एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में आग लगी है जिसे बुझा लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस घटना में चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago