बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां जेडीयू की बैठक के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अपने तमाम विधायकों को राबड़ी आवास पर बुलाया। राजद नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की। राजद नेता शक्ति यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगा और 2024 में भाजपा मुक्त बिहार बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
शक्ति यादव ने आगे कहा कि कोई मीटिंग नहीं हुई है। प्रतिदिन लालू जी कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। सरकार पूरी मजबूती के साथ बिहार में काम कर रही है। पहली प्रतिज्ञा नीतीश जी के नेतृत्व में पूरा किया गया। भाजपा को कुछ प्राप्त नहीं होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरी बिहार की जनता जानती है कि तेजस्वी यादव काम करने के लिए जाने जाते हैं। जो लोग कयास लगा रहे हैं उन्हें लगाने दीजिये। सरकार भरोसे के साथ काम कर रही है। कोई बैठक नहीं हो रही है।
वही रोहिणी आचार्य द्वारा पोस्ट डिलिट करने पर कहा कि जब भी कभी दूसरे संदर्भ में अभिव्यक्ति किसी की आती है और कुछ लोग उसको अलग दृष्टिकोण से परोसने की कोशिश करते हैं तो स्वाभाविक है वो चीजे हटा ली जाती है।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…