Bihar

बिहार: कांग्रेस की अपने 19 विधायकों पर नजर, बघेल की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक; अखिलेश ने 15 विधायकों के पहुंचने का किया दावा

सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच पूर्णिया में आज कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक होनी है। कांग्रेस से आ रही टूट की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने विधायकों को लेकर एकजुटता से जुड़ा बयान दिया और फिर 15 से अधिक विधायकों के साथ होने का दावा किया।

हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है ये आज होने वाली कांग्रेस विधायकों की बैठक में तय होगा। कांग्रेस दफ्तर गोकुल कृष्ण आश्रम में तकरीबन 2 बजे कांग्रेस की अहम बैठक होगी।

आईए कांग्रेस की इस अहम बैठक से जुड़े दो पहलू को करीब से समझते हैं। बैठक को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन का कहना है कि पूर्णिया के रणभूमि मैदान में 30 जनवरी को राहुल गांधी की विशाल जनसभा संभावित है। सिर्फ इस वजह से सभी विधायकों की बैठक पटना से 350 किलोमीटर दूर पूर्णिया में बुलाई गई है। सभी विधायकों को पूर्णिया पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी तैयारियों को देखते हुए इससे पहले शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने किया। करीब 2 बजे शुरू हुई इस अहम बैठक में शाम होते -होते बैठक खत्म होने तक एमएलए अजीत शर्मा, इजहारुल हुसैन, राजेश राम, अबिदुर रहमान, क्षत्रपति यादव, शकील अहमद खां, कसबा विधायक, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री, आफाक आलम, अजय कुमार सिंह, प्रतिमा दास, आनंद शंकर सिंह, नीतू सिंह पूर्णिया पहुंच चुकी थी। वहीं रविवार अहले सुबह पहुंचने वाले एमएलए में सन्तोष मिश्र करगहर, मुरारी गौतम चेनारी विधायक सह मंत्री, मुन्ना तिवारी, बक्सर विधायक शामिल हैं। इस तरह इन 14 कांग्रेस विधायकों के आज की विधायक दल की बैठक में शामिल होने का दावे किए जा रहे हैं।

नीतीश संविधान बदलने वालों के साथ जाएंगे?

शनिवार को पूर्णिया के कांग्रेस दफ्तर गोकुल कृष्ण आश्रम में बैठक के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ये बैठक बुलाई गई है। बैठक में 11 विधायक साथ रहें। बाकी 4 रास्ते में हैं। 15 विधायक हमारे साथ हैं। सभी की एक मात्र जिम्मेदारी है कि पूरी एकजुटता से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएं। नीतीश कुमार कहते हैं बीजेपी से लोकतंत्र को खतरा है। इतिहास और संविधान बदल रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार क्या संविधान बदलने वाले लोगों के साथ जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

7 मिनट ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

1 घंटा ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

10 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

12 घंटे ago