Bihar

JDU नेताओं के साथ CM नीतीश की बैठक, राबड़ी आवास में भी हलचल तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तस्वीर : फाइल

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रमुख नेताओं को सीएम आवास बुलाया है। जिसके बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सिंह, खालिद अनवर, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता सीएम हाउस पहुंचे हैं। अचानक CM हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

जेडीयू नेताओं के साथ सीएम की बैठक को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। वही सीएम हाउस के बाद राबड़ी आवास में भी हलचल तेज हो गयी है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए उनके करीबी भोला यादव पहुंचे हैं। वही पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव, शक्ति सिंह यादव के साथ कुछ विधायक भी लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं।

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जब मंत्री विजय चौधरी सीएम हाउस से निकले तब मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वही नीतीश से मिलकर निकले सुल्तानगंज के विधायक भी कुछ भी कहने से बचते दिखे। सीएम हाउस से निकलने के बाद वे बस यह कहते नजर आए कि हम अभी घर जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

9 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

13 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

18 घंटे ago