Bihar

BPSC टीचर ने प्रेमी कंपाउंडर से रचाई शादी, लड़की पक्ष का स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में सोमवार दोपहर बीपीएससी से नवनियुक्त शिक्षिका और भागलपुर के निजी अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर के बीच हुए प्यार और शादी की जानकारी जब इनके परिवार वालों को मिली तो लड़की के परिवार वाले सीधे स्कूल पहुंच गए और वहां मौजूद लड़के को भला बुरा कहने लगे। इतने में लड़के के परिवार के लोग भी स्कूल पहुंच गए। इसके बाद दोनों परिवार के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख अन्य मौजूद स्कूली शिक्षक और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 नंबर डायल की पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों के परिवार वालों को मधुसुदनपुर थाने लाया। जहां शिक्षिका ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से लड़के से शादी की है। बीते 15 दिसंबर को दोनों बूढ़ानाथ मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे हैं। अब वो पति के साथ अपने ससुराल में ही रहेगी।

वहीं मधुसुदनपुर पुलिस ने भी शिक्षिका और युवक से शादी का प्रमाण मांगा। जहां दोनों ने बूढ़ानाथ मंदिर में शादी करने का साक्ष्य दिया। पुलिस ने मंदिर की रसीद देखकर नवविवाहित युगल को पीआर बॉन्ड भराकर मुक्त कर दिया। वहीं लड़की भी अपनी स्वेच्छा से पति के साथ अपने ससुराल गई।

जानकारी के मुताबिक लड़की पक्ष पूर्णिया जिले के और लड़का पक्ष नवगछिया गोपालपुर का रहने वाला बताया गया। मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों बालिग थे। लड़की के परिवार वालों ने भी कोई केस पूर्व में नहीं किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago