Bihar

बिहार के दरभंगा में BPSC शिक्षिका मकान मालिक के साथ फरार! महिला सिपाही ने अपने घर में किराये पर दिया था कमरा

सुनने में अजीब लगेगा लेकिन बिहार में अजब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीपीएससी चयनित एक शिक्षिका जिस घर में किराये पर रुकी थी उसी महिला सिपाही के पति को लेकर फरार हो गई। मामला दरभंगा जिले का है। बताया जा रहा कि जिले की एक महिला सिपाही ने अपने किराये के घर में एक लड़की को रहने के लिए जगह दी थी। हालांकि, उसका ये कदम महिला सिपाही को ही महंगा पड़ गया। मौका देखते ही महिला सिपाही के पति को साथ लेकर शिक्षिका फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं मिला तो महिला सिपाही ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अपने गांव की समझ घर में दी जगह, अब उसी ने किया ‘खेल’

पूरा मामला लहेरियासराय थाना इलाके का है। महिला सिपाही के पति का यूं अचानक फुर्र होना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। महिला सिपाही ने पुलिस में दिए लिखित आवेदन में कहा कि वह अपने पति और दो साल की बेटी के साथ सैदनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। सब-कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच यूपी के वाराणसी जिला स्थित उसके गांव की एक लड़की बीपीएससी शिक्षिका भर्ती के लिए बिहार आई।

BPSC टीचर बनते ही महिला सिपाही के पति को ले उड़ी मैडम

महिला सिपाही के मुताबिक, अपने गांव की होने के चलते उन्होंने उस लड़की को अपने घर पर ही रहने की जगह दे दी। उधर, वाराणसी से आई लड़की ने बीपीएससी की परीक्षा पास कर ली। शिक्षिका के तौर पर उसका दरभंगा शहर के एमएल एकेडमी स्कूल में काउंसलिंग हुई। उसे जिले के ही एक मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षिका तैनाती भी मिल गई। यहां तक तो सब ठीक था। करीब एक महीने रहने के बाद एक दिन अचानक वो लड़की कहीं चली गई। तभी से महिला सिपाही के पति का भी कोई सुराग नहीं मिल रहा।

महिला सिपाही ने बताया कि अपने गांव की समझ हमने उस लड़की को अपने घर में रहने को जगह दी थी। वो करीब एक महीने तक हमारे साथ रही। अब अचानक लड़की और महिला सिपाही के पति गायब हुए तो बेचारी परेशान हो उठी। पहले तो उसने अपने करीबियों के यहां पति के बारे में जानकारी ली। कुछ पता नहीं चलने पर वो लगातार अपने पति का फोन मिलाने लगी। इसी दौरान एक बार उसकी पति से बात हुई।

फोन पर पति ने मांग लिया महिला सिपाही से तलाक

महिला सिपाही ने कहा कि उसके पति ने फोन पर बात करते हुए तलाक देने के लिए बोल दिया। अब वह उसी लड़की के साथ जिंदगी बिताने की बात कह रही जिसे महिला सिपाही ने अपने घर पर जगह दी थी। महिला सिपाही के पति ने जल्दी से जल्दी तलाक देने की बात कही है। महिला सिपाही का आरोप है कि शिक्षिका और उसका पिता उसे धमकी भी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में वह अपने दो साल की बेटी को साथ लेकर दर-दर भटक रही है।

पुलिस शिकायत के बाद लहेरियासराय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि महिला सिपाही के दिए आवेदन की जांच की जा रही है। इस मामले उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दरभंगा में सामने आए इस मामले में महिला सिपाही का यही कहना है कि उसे अब किसी पर विश्वास नहीं रहा। जिस लड़की को उन्होंने अपने गांव का समझ घर पर रहने की जगह दी वही उसके पति को लेकर फरार हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

40 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

1 घंटा ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago