Bihar

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: अच्छी खबर! स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार रुपए जल्द…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण राज्य की 30 हजार छात्राओं को जल्द ही प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। शिक्षा विभाग के आग्रह पर उसे 150 करोड़ की राशि इस मद में मिली है। अब, विभाग इस राशि को जारी करने की कवायद शुरू की है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि राशि की निकासी करने और फिर छात्राओं के बैंक खाते में इसके हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है।

मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत इन छात्राओं को 50-50 हजार दिये जाएंगे। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि उक्त राशि से बकाये का भुगतान किया जाना है। जिन छात्राओं को पहले आवेदन आया है, जांच के बाद उसे स्वीकृत किया है, उन्हें पहले राशि जारी होगी। हालांकि पदाधिकारी यह भी बताते हैं कि इस योजना के तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों की 30 हजार से काफी अधिक आवेदन स्वीकृत हुए हैं। फिलहाल 150 करोड़ की राशि से 30 हजार छात्राओं के खाते में भुगतान किया जाएगा। शेष छात्राओं को आगे के चरण में राशि का भुगतान होगा।

मालूम हो कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या और बढ़ाने के मकसद से राज्य सरकार ने उक्त योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अवविवाहित इंटरमीडिएट उत्तीर्ण लड़कियों को 25-25 हजार दिये जाते हैं। हालांकि स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने में विवाहित और अविवाहित दोनों को इस योजना में शामिल किया गया है।

1.61 लाख को किया गया है भुगतान

अब-तक एक लाख 61 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में 50-50 रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। एक अप्रैल, 2021 से बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार देने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले इस मद में स्नातक उत्तीर्ण सभी छात्राओं को 25-25 हजार दिये जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार 25-25 हजार की राशि का भुगतान ढ़ाई लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण सभी लड़कियों को किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago