Bihar

आ गई ठंड: बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट के साथ घने कोहरे का अलर्ट, जानें शीतलहर कब से होगी शुरू

बिहार में सर्द पछुआ का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. इसकी वजह से प्रदेश में ठंड अच्छे से महसूस होने लगी है. सभी तरह के गर्म कपड़े निकल आये हैं. रविवार को सूरज की रोशनी के बाद भी दिन में लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिये. सर्द पछुआ का असर रात के तापमान में देखने को मिला. शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात राज्य में रात का औसत तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे कम रहा. वहीं मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि आने वाले दिनों में ठंड का मिजाज कैसा होगा.

पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा..

आइएमडी के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात राज्य में औसत तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. करीब 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. अपवाद स्वरूप अररिया जिले के फॉर्बिसगंज में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया है. रविवार को औसत उच्चतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है. 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है. अगर विक्षोभ ने बिहार की तरफ जोर पकड़ा तो बिहार में कुछ और ठंड बढ़ सकती है.

तापमान गिरने से रात में बढ़ी ठंड

बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गयी है. मौसम वैज्ञानिकों की ओर से रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी गयी है. वहीं अगले पांच दिनों तक तीन से पांच किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी जिससे ठंड में और वृद्धि होगी. दूसरी ओर दिन के समय भी धूप में गर्मी की धमक कम हो गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago