Bihar

बिहार: छात्र की हत्या..साथ पढ़ने वाली छात्रा के घर मिली लाश, पिता बोले-कोई लव एंगल नहीं; बकाए के रुपए मांगे तो बेटे को मार डाला

बिहार के जमुई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिसौरी इलाके में 16 साल के इंटर के छात्र रूपेश कुमार की लाठी और डंडे पीट पीट कर हत्या कर दी गई है. इंटर के छात्र का शव एक घर के बरामदे से बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार यह हत्या प्रेम- प्रसंग को लेकर किया गया है. हालांकि परिजन पैसे की लेनदेन भी कारण बता रहे हैं.

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए एक लड़की और उसकी मां को हिरासत में लिया है, बाकी घर वाले फरार हैं. चर्चा है कि देर रात रूपेश प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां उसे पकड़ पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं उसके एक कलाई को भी धारदार चीज से काटी गई है.

जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इंटर के छात्र रूपेश की जिस घर में हत्या हुई है. उस घर के एक लड़की जो इंटर की छात्रा है, उसके साथ प्रेम प्रसंग था, जिसने रूपेश को मोबाइल पर फोन कर घर बुलाई थी. उसी लड़की ने रूपेश की पिटाई और मारपीट की जानकारी फोन कर उसके घर वालों को दी थी. जब रुपेश के घर वाले मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, पीट-पीट कर 16 साल इंटर के छात्र की हत्या के बाद इलाके के लोग हैरान है.

मृतक के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए वापस मांगने के कारण उसके इकलौते बेटे की हत्या की गई है. मृतक के पिता ने बताया कि सुनील शर्मा को उसने डेढ़ लाख उधार दिया था, जिसे वापस मांगने गए उसके बेटे की हत्या की गई है. वहीं दूसरे परिजन आदित्य कुमार ने बताया कि साजिश के तहत लड़की के द्वारा रूपेश को बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई, अब उसे प्रेम प्रसंग का रंग दिया जा रहा है. एसडीपीओ सतीश सुमन ने मामले में बताया कि इंटर के छात्र रूपेश कुमार की हत्या के मामले में एक लड़की और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मानवीय और वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर अनुसंधान कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago