बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक युवक ने अपनी बड़ी बहन और बहनोई को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छोटा भाई अपनी बहन की लव मैरिज से नाराज था। इसलिए उसने बहन-बहनोई पर गोलीबारी की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद से वह फरार है। घायल दंपती का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बेतिया-चनपटिया रोड पर कुमारबाग नहर से चुहड़ी जाने वाले रास्ते में बहनोई दीपू महतो (22) और बहन नंदनी देवी (19) को छोटे भाई अभिनव कुमार (18) ने गोली मार दी। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे चनपटिया पथ से ढाई सौ मीटर दूर नहर के रास्ते पर घटी। एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि घायल दीपू महतो और उनकी पत्नी नंदनी कुमारी सिरिसिया ओपी क्षेत्र के चरगाहा पंचायत के सिरिसिया खुर्द गांव के निवासी हैं।
दीपू को गर्दन में पीछे से दो गोलियां व नंदनी को सीने में बाएं तरफ दो गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से दीपू महतो की बाइक बरामद की गई है। गोली मारने वाले अभिनव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि दीपू का एक्सरे कराया जा रहा है। नंदनी का इलाज कैजुएल्टी वार्ड में किया जा रहा है। दीपू के चचेरे भाई सुभाष महतो ने बताया कि दीपू और उसकी पत्नी नंदनी को आधार कार्ड में अपना नाम पता सुधरवाना था। नंदनी के भाई अभिनव ने दोनों को आधार सुधरवाने के लिए एसबीआई, कुमारबाग में बुलाया था। आधार कार्ड में सुधार के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सिरिसिया खुर्द की तरफ लौटने लगे।
बाइक दीपू चला रहा था। नंदनी बीच में थी, पीछे अभिनव बैठा था। जैसे ही बाइक मुख्य पथ से नहर के रास्ते सिरिसिया के तरफ बढ़ी तो लगभग ढाई सौ मीटर की दूरी पर अभिनव ने बहनोई दीपू के गले में पीछे से दो गोलियां मार दी। उसके बाद वे लोग मौके पर गिर गए। अभिनव ने बहन को भी सीने पर दो गोलियां मार दी। घटना को अंजाम दे अभिनव फरार हो गया।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…