Bihar

पटना में जल्द दौड़ेगी मेट्रो; प्रोजेक्ट में निवेश के लिए मिलेंगे 100 करोड़, केंद्र-राज्य की 20-20 फीसदी भागीदारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्य को गति देने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से प्राप्त अधियाचना को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के दूसरी किस्त के तौर पर जारी की गई है। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र और अन्य उपक्रमों में निवेश के लिए दी गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस राशि को जारी करते हुए निकासी की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन के लिए स्पेशल पर्पस व्हेकिल (एसपीवी)पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन सितंबर 2018 में किया गया है। इसमें केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से राशि दी जाती है। साथ ही राज्य सरकार को निवेश मद में 1441 करोड़ रुपये का योगदान करना है।

इस प्रोजेक्ट लागत में केंद्र और राज्य सराकार की हिस्सेदारी 20-20 प्रतिशत होगी। शेष 60 फीसदी राशि बाहरी एजेंसी से ऋण लेकर पूरी करनी है। जायका को इसके लिए लोन एजेंसी के तौर पर चुना गया है। ऋण को लेकर जायका के साथ समस्या होने के कारण पैसे की आमद तकरीबन बंद हो गई थी। इससे मेट्रो परिजोयजना का काम काफी ठहर गया था। परंतु राज्य सरकार के स्तर से इस राशि के जारी करने से कार्य में तेजी आएगी।

आपको बता दें पटना में मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। पहले और दूसरे कॉरिडोर में कुल 24 स्‍टेशन बनाए जाने हैं। इनमें से 12 मेट्रो स्‍टेशन अंडरग्राउंड और 12 स्‍टेशन एलिवेटेड होंगे। भूमिगत और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनो के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। और काम तेजी से चल रहा है। पहले भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे, और फिर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। इसी साल अप्रैल महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल के लिए बोरिंग मशीन का बटन दबाकर टनल खुदाई कार्य का शुभारंभ किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

17 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

21 घंटे ago