Bihar

बिहार दरोगा बहाली: कैमूर में परीक्षा देने जा रही महिला जवान की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

बिहार के कैमूरछात्रा की ट्रेन से कटकर मौतका मामला सामने आया है. बताया जाता है कि छात्रा दारोगा की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थी. इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई. इस कारण उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.

सुपौल से छुट्टी लेकर परीक्षा देने आ रही थी :

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के भुंडी टेकारी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की 23 वर्षीय पुत्री रजनीगंधा चौधरी के रूप में की गई.

वहीं सूचना पाकर भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आज एसआई पद की परीक्षा देने के लिए सुपौल से बीएमपी 12 पुलिस से अवकाश लेकर भभुआ के डीएवी स्कूल में परीक्षा देने के लिए आ रही थी. तभी मोहनिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया शव :

वहीं घटना के बाद लोगों में हलचल मच गई. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने अविलंब इसकी सूचना भभुआ रोड जीआरपी पुलिस को दी. यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

2 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

8 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

8 घंटे ago