Bihar

नीतीश ने 19 दिन बाद मीडिया से बात की, बोले- नाराज नहीं, जेडीयू में सब ठीक, सीट बंटवारा जल्द

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में मनमुटाव और खटपट की अटकलों के बीच आज पूरे 19 दिन बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि पार्टी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सभी एकजुट हैं। और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में नाराजगी के मामले पर नीतीश ने कहा कि वो किसी से नाराज नहीं है। ये सब अफवाह है। इंडिया गठबंधन में जल्द सीटों का बंटवारा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 10 लाख नौकरी बहाली की बात की थी। जिसमें 5 लाख पूरी हो चुकी है। सीएम नीतीश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल भी मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन से नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल कुछ लोग अंडबंड बोलते हैं ताकि उन्हें लाभ मिले। लेकिन किसी को लाभ मिलने वाला नहीं है। हमारी पार्टी एकजुट है। मुख्यमंत्री सोमवार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने 10 लाख नौकरी की घोषणा की थी और करीब आधे लक्ष्य को हम लोगों ने प्राप्त कर लिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर याद किया। और कहा कि अटल जी के साथ उनका पुराना और अटूट रिश्ता है। जिसे वो जिंदगी भर निभाएंगे। अटल के प्रति उनका सम्मान कभी कम नहीं होगा। नीतीश ने कहा कि वाजपेयी जी ने उन्हें तीन विभाग की जिम्मेदारी दी थी। और मुख्यमंत्री बनाने में मदद की थी। आज भी हम उनकी विचारधारा पर काम करने का प्रयास कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago