मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों की यात्रा करेंगे. इसकी रूपरेखा तय हो रही है. 15 जनवरी के बाद उनकी यात्रा की शुरुआत झारखंड से हो सकती है. इसके बाद जनवरी में उनकी उत्तर प्रदेश की यात्रा संभावित है. इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार भी ठंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करेंगे. इन सभी यात्राओं का मूल मकसद आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जन संवाद करना है.
उधर जदयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई राज्यों से प्रस्ताव भेजा जा रहा है. इसमें चुनाव लड़ने सहित चुनाव प्रचार का प्रस्ताव शामिल है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय अभी नहीं हुआ है, लेकिन उनकी यात्रा का कार्यक्रम तय हो चुका है. उनके चुनावी यात्रा की शुरुआत झारखंड के रामगढ़ से होगी. गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजे जाने की चर्चा जोरों पर थी.
वहीं जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि इस ठंड के मौसम में मुख्यमंत्री यात्रा पर निकलेंगे. हालांकि अभी इसकी रूपरेखा तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पिछले 18 साल का रिकॉर्ड रहा है कि चार डिग्री से 44 डिग्री के तापमान के बीच उन्होंने यात्रा की है. इस बार अभी अधिक ठंड नहीं पड़ रहा है. अधिक ठंड पड़ना शुरू होने पर मुख्यमंत्री की यात्रा भी शुरू होगी.
नीतीश कुमार अपनी देश व्यापी यात्रा की शुरुआत झारखंड से करनेवाले हैं. जदयू के झारखंड प्रभारी और भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ आएंगे. नीतीश जोहार के नाम से प्रदेश जदयू झारखंड में उनकी विशाल जनसभा आयोजित कराएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा रामगढ़ में है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में हमारी कोशिश होगी कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में उनकी सभा हो.
अशोक चौधरी ने बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए जदयू नेता मधुकर सिंह को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. मधुकर सिंह प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर रैली को सफल बनाने के लिए काम करेंगे. चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
उन्होंने कहा कि जदयू का पुराना वैभव लौटे इसके लिए सभी लोग संकल्पित है. इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा और दिल्ली से कलाकार आकर ग्रामीणों से नीतीश कुमार के साथ जुड़ने का अनुरोध करेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने नेता और कुछ दूसरे दलों के नेता सम्पर्क में है, भविष्य में जदयू के साथ नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में जातिगत गणना होनी चाहिए.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…