Bihar

बिहार में NDA से बहुत आगे I.N.D.I.A! जानें आज हुए चुनाव तो किसको कितनी सीट का अनुमान लगा रही ओपिनियन पोल

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है। सियासी बिसात पर अभी से ही मोहरे बिछने लगे हैं। इंडिया गठबंधन हो या एनडीए, दोनों अभी से ही चाल चलन लगे हैं। बिहार सहित पूरे देश में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। यही कारण है कि सबकी नजर अभी से ही बिहार पर है।

लोकसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल किया गया है। एबीपी सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को इंडिया गठबंधन से नजदीकी फाइट है। इंडिया गठबंधन बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए पर भारी नजर आ रहा है।

क्या है ओपिनियन पोल रिजल्ट

सी वोटर के ओपिनियन पोल में पीएम मोदी के एनडीए को 39 फीसदी वोट मिल रहा है। वहीं, नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी वोट मिला है। अन्य पार्टियों को 18 प्रतिशत वोट मिला है। इसके अलावे बिहार में किस गठबंधन को कितनी सीट मिलने वाली है, इसके बारे में सी वोटर ओपिनियन पोल परिणाम में बताया गया है।

ओपिनियन पोल रिजल्ट के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो एडीए को 16-18 सीट पर जीत सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 21 से 23 सीट मिल सकती है। जबकि अन्य को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है।

बिहार पर देश की नजर

नीतीश कुमार जब से एनडीए से निकलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएं, तब से देश की नजर बिहार पर है। नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन मुहिम की नींव रखी। नीतीश कुमार के प्रयास से ही इंडिया गठबंधन बना। विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक भी पटना में ही हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि बीजेपी को अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना है तो सभी बीजेपी विरोधी पार्टियों को एम मंच पर आना ही होगा। बीजेपी को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में वन टू वन की लड़ाई लड़नी होगी। यानी बीजेपी कैंडिडेट के सामने विपक्ष का एक उम्मीदवार हो। जब तक इस फॉर्मूले को नहीं अपनाया जाता, तब तक बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

25 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago