Bihar

बिहार: नौकरी के नाम पर ट्रेनिंग कैंप में लड़कियों का यौन शोषण, पीड़िता बोली- कैद में रखा, नंगा करके पीटा

नौकरी के नाम पर ट्रेनिंग कैंप में बुलाकर लड़कियों के यौन शोषण और ठगी का एक बड़ा रैकेट मुजफ्फरपुर में पकड़ा गया है। नेटवर्किंग व्यवसाय व कॉल सेंटर में ट्रेनिंग के नाम पर यौन शोषण के साथ प्रति उम्मीदवार 25 हजार रुपये की ठगी गई है। झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना इलाके की पीड़िता की शिकायत के बाद एएसपी नगर अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सदर थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह ट्रेनिंग कैंप पर छापेमारी की।

जहां से तीन अन्य लड़कियों और 16 युवकों को हिरासत लेकर सदर थाने पर पूछताछ की जा रही है। इसमें दो लड़कियां और पांच लड़के नाबालिग हैं। पूछताछ में 16 में से 10 युवकों ने नौकरी के नाम पर ट्रेनिंग देने के लिए अलग-अलग जगहों से बुलाए जाने की जानकारी पुलिस को दी है। पाकुड़ की युवती ने पुलिस को बताया है कि उससे मोबाइल कॉल पर 20 हजार रुपये मासिक की नौकरी देने के लिए संपर्क किया गया था। उसे गया स्थित कार्यालय में बुलाया गया। वहां उसका साक्षात्कार लिया गया। उसे बताया गया कि चयन हो गया है, 20 हजार रुपये लगेंगे। ट्रेनिंग लेने के बाद जॉब मिलेगी।

गया में ट्रेनिंग के दौरान पाकुड़ की लड़की से कहा गया कि वह दो अन्य उम्मीदवार को जोड़ती है तो उसके 20 हजार रुपये वापस हो जाएंगे। इस तरह अन्य उम्मीदवारों को जोड़ने पर उसे कमीशन भी मिलेगा। उसने अपनी चचेरी बहन व एक भाई को कंपनी में जोड़ा। उन दोनों ने भी 20-20 हजार रुपये दिए। इसके अलावा 35 अन्य युवक-युवतियों को पाकुड़ की लड़की ने कंपनी में जोड़ा। लेकिन, उसे न रुपये मिले और न नौकरी।

तब उसने गया स्थित ट्रेनिंग कैंप में हंगामा किया। इसके बाद उसे गया से हटाकर बीते सितंबर माह में मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे मुजफ्फरपुर में डेढ़ माह से अवैध तरीके से कैद में रखा गया। यहां नंगा करके मारापीटा गया। यौन शोषण भी किया गया। तीन दिन पहले उसे वहां से भागने का मौका मिल गया। युवती ने नौकरी के नाम पर सौ से अधिक युवतियों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago