बिहार के जमुई जिले में दो युवा दारोगाओं को प्यार की पींग महंगी पड़ गयी। अनुशासनहीनता में जिले के एसपी डा. शौर्य सुमन ने जमुई में पद स्थापित एक सब इंस्पेक्टर और लक्ष्मीपुर में पदस्थापित प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को शनिवार को सस्पेंड किया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। डीएसपी (हेडक्वार्टर) अभिषेक सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों को निलंबित किया गया है।
दरअसल दोनों प्रेमी युगल पुलिस अफसर के प्यार में तब अडंगा लग गया, जब युवा दारोगा की होने वाली पत्नी ने एसपी से मामले की शिकायत कर दी। वैसे इसके पहले युवा दारोगा व उसकी होने वाली पत्नी के बीच काफी तनाव हुआ था। मलयपुर स्थित एक होटल में दोनों के बीच हुई मुलाकात में जमकर हंगामा हुआ था। लड़की ने एसपी से मिलकर इस बात की शिकायत की थी। शिकायत की जांच होने के उपरांत एसपी ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल एसआई विद्यानंद और एसआई ज्योति के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल के दिनों में इनके प्रेम-प्रसंग की चर्चा तेज हो गई थी। विद्यापति की सगाई हो चुकी थी, लेकिन दोनों प्रेमी युगल दारोगाओं के बीच मिलने-जुलने का सिलसिला जारी था। इसी बीच विद्यानंद और ज्योति एक होटल में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उसकी मंगेतर भी वहां पहुंच गई। और फिर जमकर हंगामा हुआ।
फिर बात पुलिस कप्तान तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई जमुई थाना में पदस्थापित आरोपी युवा दारोगा पर पहले भी कई आरोप लगे हैं। मामले में एसपी ने सस्पेंड किए जाने का जो पत्र जारी किया है, उसमें अनुशासनहीनता को आधार बनाया गया है। आगे क्या कार्रवाई होती है यह देखने की बात होगी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…