Bihar

‘लंदन की सोफिया’ ने शिक्षा व्यवसायी को लगाया 37 लाख का चूना, जानिए कैसे ठगा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

खुद को लंदन की महिला बता साइबर ठग ने पहले शिक्षा कारोबारी से पहचान बढ़ाई। बाद में शातिर ने अपनी सहयोगी को कस्टम अधिकारी बनाकर फोन करा पीड़ित से 37 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने अलग-अलग बहाने से कुल सात लोगों को 43 लाख रुपये की चपत लगाई। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में सात और आठ नवंबर को एफआईआर की गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पटना के कंकड़बाग के आरएमएस कालोनी निवासी शिक्षा व्यवसायी हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नवंबर महीने में लंदन से उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उनके पूर्ववर्ती एक छात्र के बारे में बात की। बाद में उसने सोफिया जोंनसन नाम की एक महिला से बात कराई। उसने कहा कि वह पटना में मेडिकल कालेज एवं अस्पताल खोलना चाहती है। इसी बीच उसने बताया कि वह 25 नवंबर को भारत आएगी। उसने पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए अपना और अपने परिवार का फोटो उनके पास भेजा।

शिक्षा व्यवसायी से 37 लाख की ठगी

कस्टम अधिकारी के नाम पर बरगलाया 28 फरवरी को अंकिता नाम की महिला ने शिक्षा कारोबारी को फोन कर बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रही है। उसने बताया कि उनकी जानने वाली सोफिया लंदन से भारत आई हैं। उनके पास दो करोड़ से अधिक की विदेशी मुद्रा है। लंदन से आई महिला को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिए है। बाद में कस्टम कोर्ट से मामला सुलझाने के नाम पर शातिरों ने उनसे 37 लाख 41 हजार रुपये ठग लिए।

टास्क पूरा करने का लालच दिया 

अन्य मामले में साइबर ठगों ने कंकड़बाग निवासी मिथलेश को टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा दे उनसे दो लाख 88 हजार रुपये झटके। एक ट्रैवल कंपनी में कार्यरत दानापुर निवासी रजनीश कुमार ने मकान किराए पर देने के लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर शातिरों ने खुद को सेना का जवान बता कमरा लेने की बात कही। बाद में बातों में उलझा ठगों ने उनके 89 हजार 999 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

स्टॉक मार्केटिंग के नाम पर ठगी 

वहीं, नाला रोड निवासी युवती वेदिका से स्टाक मार्केटिंग के नाम पर 23 हजार रुपये की ठगी कर गई। अंतिम मामले में साइबर ठगों ने खुशरूपुर के रहने वाले आलोक कुमार को गूगल पे पर रुपये भेजने के बहाने 65 हजार 810 रुपये का चूना लगा दिया। वहीं राम जयापल नगर के रहने वाले अशोक कुमार ने ऑनलाइन वेबसाइट से 1900 रुपये में इंडक्शन चूल्हा खरीदा था।

चूल्हा खराब निकलने पर उन्होंने गूगल पर ऑन लाइन सर्च कर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ उसपर फोन किया। फोन करने पर शातिरों ने उनसे कहा कि वे रुपये आन लाइन वापस कर देंगे, चूल्हा बाद में उनका आदमी ले आएगा। झांसे में लेकर ठग ने पीड़ित के खाता नंबर व अन्य जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से 41 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

11 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

20 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

21 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

21 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

22 घंटे ago