Bihar

तेजस्वी की शादी की सालगिरह पर लालू परिवार ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कात्यायनी का हुआ मुंडन

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी की सालगिरह के मौके पर लालू परिवार ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान पिता लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी, भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। दर्शन की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सबसे दिलचस्प यह रहा कि तेजस्वी यादव की पुत्री कात्यायनी, खुद तेजस्वी यादव और भाई तेज प्रताप यादव ने अपना अपना मुंडन करवाया। तस्वीरों में तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद यादव और घर की बहु राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी, माता राबड़ी देवी नजर आ रही हैं।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर अपने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरों को साझा किया है और एक भावुक पोस्ट भी किया है। उन्होंने इस दौरान देश के विकास की कामना की।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न: तेजस्वी यादव

उन्होंने लिखा कि गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख,शांति,समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की। आज शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ।

सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले पौराणिक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा ज्ञानार्जन, शुभता, दिव्य हस्तक्षेप, आध्यात्मिक सांत्वना, आत्म-साक्षात्कार, ध्यान और परमात्मा से जुड़ने का जरिया, व्यक्तिगत व सामुदायिक विकास तथा मानव जीवन के मूल उद्देश्य की गहराई को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

24 मिनट ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

1 घंटा ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

2 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

3 घंटे ago