बिहार के बेगूसराय जिले के रतनपुरा ओपी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ रुपए से अधिक के आभूषण लूट मामले में तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इधर, इस मामले में संदिग्ध लुटेरों की तस्वीर भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी की है। पुलिस ने इन संदिग्ध लुटेरों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित लुटेरों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गयी है।
पुलिस ने जारी की लुटेरों की तस्वीर
उन्होंने बताया कि इस मामले में बीट गश्त करने वाली टीम के तीन पुलिस कांस्टेबल को भी कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बेगूसराय में एक ज्वेलरी शॉप में गुरुवार को दिनदहाड़े 1 करोड़ मूल्य के आभूषण लूटकर अपराधी फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान के कर्मी मनीष सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। करीब 20 मिनट तक लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे।
पुलिस को ऐसे मिली लुटेरों की तस्वीरें
लूट के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई। कहा जा रहा है कि इनमें से चार लुटेरे बाहर के जिले से आए थे। वहीं एक लुटेरा बेगूसराय का ही रहनेवाला है। उसने इस पूरे कांड में लाइनर की भूमिका अदा की थी। वहीं इस वारदात के बाद सर्राफा कारोबारियों में काफी आक्रोश है। वो पुलिस से खुद के जान माल की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
इस कांड के विरोध में शुक्रवार को बेगूसराय ज्वेलर्स एसोसिएशन ने अपनी-अपनी दुकान बंद कर एसपी को चाबी सौंपने की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदात दरोगा हत्याकांड, वास्तु विहार में डकैती कांड के बाद दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से डाका की घटना होने के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा के नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय में क्राइम रेट बढ़ने के कारण सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…