Bihar

पटना के जाम में फंसा CM नीतीश का काफिला, सिक्योरिटी ने रॉन्ग साइड से निकलवाई मुख्यमंत्री की कार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक निरीक्षण करने पार्टी कार्यालय पहुंच गए. मुख्यमंत्री कार्यालय में मुश्किल से 5 से 7 मिनट ही रुके. पहले वो राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के चेंबर की तरफ गए और उसके बाद फिर मंत्रियों के जनता दरबार कार्यक्रम को देखने गए, जहां केवल परिवहन मंत्री मौजूद थीं. इस दौरान उन्होंने स्थिति को भांपने की कोशिश की.

सीएम ने किया पार्टी कार्यालय का निरीक्षणः

पार्टी कार्यालय में कुछ देर रहने और प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ नेताओं से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री अचानक निकल भी गए. वहीं सीएम का काफिला पार्टी कार्यालय से निकलते समय जाम में फंस गया. वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में आज बीजेपी का कार्यक्रम भी हो रहा है और इसलिए मुख्यमंत्री के काफिले को रॉन्ग साइड से निकाला गया.

जाम में फंसा सीएम का काफिलाः

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की परेशानी बढ़ गई और बहुत ही मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री के काफिले को जाम से निकाला गया. मुख्यमंत्री के अचानक जदयू कार्यालय पहुंचने और फिर निकलने के दौरान जाम में 15 मिनट तक गाड़ी फंसने के कारण पुलिस प्रशासन का दम फूलने लगा था, आखिरकार मुख्यमंत्री के काफिले को जाम से बाहर निकाला गया.

मुख्यमंत्री ने मीडिया से नहीं की बातः

बता दें कि मुख्यमंत्री लगातार न केवल सचिवालय बल्कि पार्टी कार्यालय का भी पिछले दिनों निरीक्षण करते रहे हैं. हालांकि एक सप्ताह से वो बीमार थे, इसलिए मुख्यमंत्री के निरीक्षण का कार्यक्रम एक तरह से रुक गया था. अब एक बार फिर से सीएम नीतीश ने निरीक्षण शुरू कर दिया है. हालांकि मीडिया से मुख्यमंत्री ने कोई बातचीत नहीं की.

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago