Bihar

ठनका से बचाएगा यह लॉकेट, IIT पटना और बिहार आपदा विभाग का प्रोजेक्ट मंजूर; डिवाइस कैसे काम करेगा जानें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वज्रपात यानि ठनका से हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसकी मार से लोगों को बचाने के लिए बिहार आपदा प्रबंधन विभाग और आईआईटी पटना मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। एक लॉकेट बनाया जा रहा है जिसे पहनने से ठनका के प्रभाव से बचाव हो सकेगा। यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (लॉकेट) अन्य आपदाओं से भी रक्षा करेगा। इसके लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर उन बेशकीमती जानों को बचाएंगे, जो वज्रपात यानी ठनके की वजह से असमय काल के गाल में समा जाते हैं। सरकार से इस उपकरण को मंजूरी मिल गई है। यह डिवाइस सेटेलाइट से सीधे जुड़ा होगा।

बिहार राज्य प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को इस उपकरण की प्रस्तुति देखी। प्राधिकरण के सभा कक्ष में आईआईटी पटना के आईटी विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी। साथ ही प्रस्तावित एमओयू का ड्राफ्ट भी पेश किया, जिसे प्राधिकरण ने थोड़े फेरबदल के बाद स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय और मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

उपग्रह और सर्वर से जुड़ा होगा

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आईआईटी, पटना द्वारा अभी ऐसे 10 हजार पीस बनाए जाएंगे। यह एक ओर सैटेलाइट से तो दूसरी ओर आपदा प्रबंधन के सर्वर से जुड़ा होगा। डिवाइस धारण करने वाले व्यक्ति को आपादा के संकेत मिलेंगे और वह अपने आपको सुरक्षित कर लेगा। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसके पेटेंट और मास प्रोडक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बीएसडीएमए की पहल पर आईआईटी, पटना के विशेषज्ञ शरीर पर धारण करने योग्य यंत्र (वियरेबल थर्मोइलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) बनाएंगे, जिससे आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकेगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह एक पेंडेंट यानी लॉकेट के आकार का होगा। छोटा-सा यह पेंडेंट आने वाले समय में लाखों जिंदगियों को बचाने में कारगर साबित होगा क्योंकि आनेवाले समय में वज्रपात की घटनाएं बढ़ने का ही अंदेशा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

4 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

5 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

6 घंटे ago