Bihar

गिरिराज बोले-हिंदू हलाल नहीं झटका मटन खाएं, साजिश के तहत किया जा रहा धर्म भ्रष्ट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीखे बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अक्सर विवादित बयानबाजी करते रहते हैं, एक बार फिर से उन्होंने हलाल मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को साजिश के तहत हलाल का मीट खिलाया जा रहा है, और उनकाधर्म भ्रष्ट किया जा रहा है.

बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से अपील की कि जो भी हिंदू मीट खाते हैं वो झटका मीट खाएं. मंत्री ने कहा कि वो खुद भी झटका मीट खाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों मंदिरों में बलि प्रथा पर रोक लगाने की साजिश की जा रही है, जबकि ये बलि प्रथा हिंदू धर्म का अहम हिस्सा है.

‘कुर्बानी को बंद होना चाहिए’

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कुर्बानी पर भी सवाल उठाए. मंत्री ने कहा कि अगर हिंदू के द्वारा दी जा रही बली अगर बली है तो फिर मुसलमान जो बकरों की कुर्बानी करते हैं, तो उस पर भी रोक लगनी चाहिए. सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए. उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति करने वाली सरकार ऐसा नहीं कर सकती.

‘हलाल मीट खाने से हो रहा धर्म भ्रष्ट’

गिरीरीज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी मुसलमान हिंदुओं के घर पर बना मीट नहीं खाएगा. लेकिन हिंदू लोग उनके घर बना हलाल मीट खा लेते हैं जिससे हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट हो रहा रहा. उन्होंने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता उन्हें बस अपने वोट बैंक से मतलब है.

‘खुले में मीट काटने से फैल रही गंदगी’

उन्होंने सड़क किनारे मीट काटने पर भी ऐतराज जताया. मंत्री ने कहा कि सड़क किनारे मीट काटने से आसपास गंदगी फैलती है इससे साफ सफाई पर भी असर पड़ता है. ऐसे में सड़क किनारे खुले में मीट काटने पर बैन लगाना चाहिए.

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने हलाल मामले पर बयान दिया है इससे पहले भी वो कई सवाल उठा चुके. कुछ दिन पहने उन्होंने हलाल सामान को बैन करने की मांग की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago