हिंदीभाषी लोगों को लेकर तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके की ओर से एक बार फिर विवादित टिप्पणी की गई है. डीएमके सांसद दयानिधि मारन का कहना है कि यूपी/बिहार के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु आते हैं और सड़कें और शौचालय साफ करते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे तमिल भाषा में बिहार और यूपी के हिंदी भाषी लोगों को लेकर यह टिप्पणी कर रहे हैं. एक जनसभा को संबोधित करते डीएमके सांसद दयानिधि मारन का यह वीडियो अब विवादों में घिर गया है.
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने डीएमके सांसद दयानिधि मारन की इस टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताई है. उन्होंने दयानिधि मारण के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. गिरिराज ने कहा, क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि DMK और I.N.D.I गठबंधन को हिंदी भाषी बिहारी भाइयों और बहनों से इतनी नफरत क्यों है?
दरअसल, सीएम नीतीश की पहल पर बने इंडिया गठबंधन में डीएमके भी शामिल है. वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कई मौकों पर डीएमके द्वारा तमिलनाडु में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं. इन सबके बीच अब दयानिधि मारण के इस वीडियो में यूपी/बिहार के हिंदी भाषी लोगों पर की गई टिप्पणी को हिंदीभाषियों के प्रति उनके दुराग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. इसी को लेकर अब गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से तीखे सवाल किए हैं.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…