Bihar

अब हम-आप भी आसमान से निहार सकेंगे अपना बिहार; हेलीकॉप्टर से करें बिहार पर्यटन

पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए अब लोगों को सड़क जाम में फंसने से निजात मिल गई है। बिहार सरकार के द्वारा राज्य में हवाई मार्ग से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रविवार को हेलीकॉप्टर कम्पनी महाबोधि एविएशन के पर्यटन सेवाओं की विधिवत शुरुआत गया एयरपोर्ट से की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री समीर महासेठ, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन सचिव अभय कु. सिंह और तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ करुणासागर मौजूद थे। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, बाराचटी विधायक ज्योति मांझी और गया के डीएम डॉ त्यागराजन सहित अन्य लोगों ने पूरे गया शहर का हवाई मार्ग से पर्यटन सर्वे किया। उनलोगों ने डूंगेश्वरी, गुरपा, विष्णुपद, महाबोधि मंदिर, सीता कुंड इत्यादि जगहों के हवाई पर्यटन किये।

क्या क्या होंगी सुविधाएं

सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सेवाओं में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। इसमें गया, बोधगया और राजगीर के सभी धार्मिक स्थलों का एरियल व्यू दिलाया जाएगा। इसके साथ ही बुद्ध सर्किट पर विशेष रुचि को देखते हुए बुद्ध सर्किट के पर्यटन केंद्रों की हवाई सैर कराई जाएगी, जिसमें बोधगया, राजगीर के अलावा सारनाथ और कुशीनगर का हवाई भ्रमण शामिल है। आमजनों के लिए भी यह लाभदायक होगा। शादी-विवाह में भी लोग इसकी बुकिंग करा सकेंगे। इसमे Pre-wedding Shoot, फूलों की वर्षा, लड़का-लड़की की विदाई, Pickup और drop जैसी सेवा उपलब्ध हैं। इसके साथ में Charter Booking की सेवाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी जिसमें emergency rescue आदि शमिल हैं। फिलहाल यह सेवा Airport to Airport दी जाएगी।

ऐसे करा सकेंगे बुकिंग

इन तीनों सेवाओं की बुकिंग online की जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए लोग वेबसाइट www.mahabodhiaviation.com और मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं।

इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एअरपोर्ट डायरेक्टर बंगाजीत साहा, ATC head अवधेश कुमार और Dy. Commandant, CISF, बलवंत कुमार सिंह का अहम योगदान रहा। इस समारोह में पर्यटन विभाग के पदाधिकारीगण और कंपनी के अरविंद सिंह, बीपीन सलोना, विपुल कुमार, रवि कुमार, रजनीश कुमार और विवेकानंद आदि के साथ उदघाटन में शिरकत करने के लिए जापान से आए उद्योगपति आनंद विजय उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

2 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

13 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago