Bihar

बिहार के एक कॉलेज की वेबसाइट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने अपलोड किए देश विरोधी नारे और फोटो

साइबर स्पेस में मौजूद हैकरों ने बिहार के एक सरकारी कॉलेज की वेबसाइट को हैक करके उस पर देश विरोधी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। बिहार के हाजीपुर शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया। कॉलेज की वेबसाइट हैक करने के बाद हैकरों ने कॉलेज की जानकारी वाली जगहों पर देशविरोधी नारे और पोस्ट अपलोड कर दीं।

कॉलेज की वेबसाइट खोलने पर कॉलेज और छात्रों को जानकारी की बजाय देशविरोधी नारे और फोटो दिखे। बेबसाइट पर हैकरों के धमकी वाले मैसेज दिख रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने हैकरों की इस कारस्तानी के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया।

कॉलेज प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

कॉलेज प्रशासन ने इस सम्बन्ध में हाजीपुर साइबर पुलिस के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। वेबसाइट पर कॉलेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। कॉलेज प्रबंधन उन जानकारियों को लेकर भी चिंतित है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने में साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है।

वेबसाइट हैक होने को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कही ये बात

कॉलेज के प्रिंसिपल तारकेश्वर पंडित का कहना है कि इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट एजेंसी द्वारा तैयार की गई थी, तो उसमे कल से हमने देखा कि ये वेबसाइट को हैक कर लिया है, उस पर हमने देखा कि कोई अनजान व्यक्ति गलत नारा और राष्ट्रीय झंडा को जला रहा है। इसकी सूचना हम साइबर क्राइम थाना में आज दे रहे हैं और उनसे हम आग्रह कर रहे हैं कि हमारी वेबसाइट को चालू कर दें और हैकर्स का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई करें।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago