पूरे देश में भ्रष्ट और बेईमानों की संपत्ति और जमीन को जप्त करने वाली ED ( Enforcement Directorate) ने बिहार पुलिस से गुहार लगाईं है। पुलिस को दिए गये आवेदन के अनुसार ED की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया है। मामला वैशाली जिले का है।
2016 में टॉपर घोटाला आया था सबके सामने
वैशाली जिले में स्थित विशुन राय कॉलेज और उस कॉलेज का प्रिंसिपल बच्चा राय बिहार के शिक्षा महकमे में काबिज सबसे बड़े माफिया के तौर पर सामने आया था। बात 2016 की जब पहली बार बिहार के शिक्षा महकमे में माफियागिरी का खुलासा हुआ था जिसमें यह स्पष्ट हुआ था कि किस तरह शिक्षा माफिया पैसे के दम पर बिहार बोर्ड को टॉपर बनाने की फैक्टरी की तरह चला रहे हैं।
बच्चा राय कॉलेज में बच्चों को अच्छे नंबर दिलाने और टॉपर बनाने का सिंडिकेट चलाता था। FIR होने के बाद बच्चा राय की गिरफ्तारी हुई और ED ने बच्चा राय के कॉलेज सहित उसके कई संपत्तियों को जप्त कर लिया था। अब ED ने बच्चा राय के खिलाफ एक बार फिर मामला दर्ज कराया है।
ED के असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव रंजन के द्वारा भगवानपुर थाने में दिए गये आवेदन के अनुसार ED द्धारा जप्त जमीनों पर माफिया बच्चा राय ने दुबारा कब्जा कर लिया है। अब ED दबंगो के कब्जे से जप्त जमीनों को छुड़ाने के लिए बिहार पुलिस से गुहार लगाई है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…