Bihar

शराब माफिया ने दारोगा को कार से रौंद कर उतारा मौत के घाट, होमगार्ड जवान भी घायल; सनसनीखेज कांड से थर्राया बिहार

बिहार के बेगूसराय जिले में शराब माफिया का आतंक देखने को मिला है। अवैध शराब लेकर जा रहे तस्करों ने बिहार पुलिस के एक दारोगा को कार से कुचलकर मार डाला। इस हमले में होमगार्ड का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार रात नावकोठी थाना इलाके में हुई। नावकोठी में एसआई पद पर तैनात खमास चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नावकोठी थाना पुलिस को एक कार से शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद दारोगा खमास चौधरी मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ छतौना पुल पर पहुंचे और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक ऑल्टो कार वहां से गुजरी। दारोगा ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। मगर ड्राइवर ने पुलिस को देखते ही कार की स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान ड्राइवर ने मौके पर खड़े खमास चौधरी को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, इस घटना में होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव भी घायल हुए हैं, उन्हें बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तुरंत बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया और रात में ही ड्राइवर को कार के साथ हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि बिहार में आए दिन शराब और बालू माफिया पुलिस पर जानलेवा हमले करते हैं। पिछले महीने जमुई जिले में बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा प्रभात रंजन की हत्या कर दी थी। उस वक्त पुलिस टीम बालू से लदे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास कर रही थी। मगर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर दारोगा को टक्कर मार दी।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago