Bihar

बिहार में सामने आया साइबर फ्रॉड का पाकिस्तान कनेक्शन, इंटरनेशनल गिरोह के तीन शातिर सीमांचल से गिरफ्तार

बिहार की पूर्णिया पुलिस ने आज तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इन तीनों का कनेक्शन पाकिस्तान और नेपाल से बताया जा रहा है. एसपी आमिर जावेद ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधी अररिया जिले के रहने वाले हैं, जिनका नाम शाहनवाज, साकिब और सुशील कुमार है. यह तीनों अपराधी पिछले 1 साल से साइबर क्राइम का धंधा कर रहे हैं.

फंडिंग का पाकिस्तान कनेक्शन वाया नेपाल :

पूर्णिया पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि तीनों अपराधी नेपाल में अकाउंट खुलवाया हुआ था. उस एकाउंट में पाकिस्तान से रुपए ट्रांसफर किये जाते थे. नेपाल जाकर ये एजेंट के तौर पर पैसा लेकर आते थे फिर इंडिया में उन पैसों को विभिन्न अकाउंट में डाला करते थे. एसपी आमिर जावेद ने बताया कि एक अकाउंट से अब तक 50 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन का पुख्ता पता लग चुका है.

50 लाख रुपए की पाकिस्तानी फंडिंग :

पाकिस्तान के एक खाते से 50 लाख रुपया भेजे जाने की अब तक सूचना मिली है. हालांकि इसकी गहराई से जांच की जा रही है, कि क्या इसका कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है. क्या ये लोग पाकिस्तान तो नहीं आता जाता था. इनका किस किस से मिलना है, इसके गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं. सभी मामलों पर पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद कई तरह के खुलासे सामने आ सकते हैं.

तीनों के पास से सामान बरामद:

इनके पास से 96000 रुपए, 6 मोबाइल कई कागजात भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार साइबर अपराधी साकिब ने कहा कि वे लोग नेपाल से भारत रुपया भेजते थे ना कि पाकिस्तान. उन्होंने साइबर अपराध करने की बात भी स्वीकार किया है. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. देखना है आगे इस मामले में और क्या-क्या खुलासा होता है. क्या इन लोगों का संबंध किसी आतंकी गिरोह से तो नहीं था. क्या इसके पीछे कोई हवाला का मामला तो नहीं है. या कोई आतंकी फंडिंग का तो मामला नहीं है. इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

12 घंटे ago