Bihar

बिहार में BPSC पास शिक्षक का पकड़ौआ विवाह! बंदूक की नोक पर स्कूल से उठा कर ले गए, शादी कराकर फोटो किया वायरल; परिवार ने किया चक्काजाम

बिहार के वैशाली से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक का जबरन शादी कराने के लिए अपहरण कर लिया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने जब शादी करने से इनकार किया तो उसके साथ मरपीट भी की गई। इस घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस से बंदूक की नोक पर शिक्षक का अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और परिजन, दोनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगवा शिक्षक और दुल्हन को बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक गौतम की तैनाती वैशाली जिले के पातेपुर थाना के रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब तीन बजे बोलेरो सवार कुछ लोग स्कूल में आये और शिक्षक गौतम को जबरन उठाकर लेते गए। बताया जा रहा है कि अगवा शिक्षक की जमकर पिटाई की और जबरन बंदूक की नोक पर शादी करवा दी गई। शिक्षक की पहचान महेया मालपुर गांव स्व. सत्यनारायण राय के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है।

अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दूसरी ओर घटना से गुस्साए लोगों ने महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

शिक्षक गौतम सकुशल बरामद

हालांकि गुरुवार सुबह तक शिक्षक गौतम की सकुशल बरामदगी नहीं होने से एक बार फिर परिजन उग्र हो गए। शिवनी चौक के पास सड़क को पूरी तरह के जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बार फिर लोगों को आश्वासन देकर शांत करा कर यातायात बहाल कराया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अगवा शिक्षक और एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों को थाने ले आयी।

परिजनों ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रेपुरा गांव निवासी राजेश राय ने अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े स्कूल कैंपस से शिक्षक गौतम का पिस्टल के बल पर अपरहरण कर लिया और अपनी बेटी से शादी करा दिया। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई कर रही है और कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago