Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती : 3 से 13 के बीच दर्ज कराएं BPSC TRE की शिकायत, डॉक्यूमेंट सुधार का भी मौका

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की सभी श्रेणियों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। इस बीच गुरुवार को बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि जिन अभ्यर्थियों को बीपीएससी टीआरई 2.0 को लेकर कोई आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत 3 जनवरी से 13 जनवरी 2024 के बीच पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा बीपीएससी ने टीआरई में सफल अभ्यर्थियों को अपने अपलोड डॉक्यूमेंट में सुधार करने का एक और मौका दिया है। आयोग ने कहा है कि यह अंतिम मौका है।

बीपीएससी अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘हम जानते हैं कि कुछ टीआरई उम्मीदवारों ने अपने दस्तावेज अपलोड करने में बड़ी गलतियां की हैं। इसे सही करने के अंतिम अवसर के रूप में हमारा पोर्टल सफल उम्मीदवारों के लिए खुला रहेगा –
1. टीआरई 1.0 सप्लीमेंट्री के लिए 30 दिसंबर से 1 जनवरी।
2. टीआरई 2.0 के सफल अभ्यर्थियों के लिए 3 जनवरी से 7 जनवरी 2024।

बुधवार को अतुल प्रसाद ने शिक्षक भर्ती 2.0 के सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘आपने इतिहास रचा है और आप बिहार के भविष्य को आकार देंगे। इसलिए यह कभी न भूलें कि बड़ी सफलता के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं।’

बीपीएससी ने बिहार शिक्षक भर्ती के 413 अभ्यर्थियों पर लगाया 3 साल का बैन

बिहार लोक सेवा आयोग ने 171 शिक्षक अभ्यर्थियों को एक वर्ष और 413 को तीन वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इन अभ्यर्थियों ने (टीआरई-1) के परिणाम पर तथ्यहीन व भ्रामक आरोप लगाए थे। आयोग की ओर से इन अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी। ये अभ्यर्थी आयोग की ओर से आयोजित किसी भी परीक्षा में अब शामिल नहीं हो पायेंगे। बिहार लोक आयोग ने जारी आदेश में बताया कि टीआरई -1 के परीक्षाफल प्रकाशन के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने दूरभाष और आयोग में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बताया था कि प्रकाशित परीक्षाफल के कटऑफ से उनका प्राप्तांक अधिक होने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ है। आयोग की ओर से इस संबंध में 29 नवंबर से 12 दिसंबर तक शपथपत्र और साक्ष्य के साथ ऑनलाइन आपत्ति मांगी गयी।

1756 अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए। जांच में पाया गया कि इनमें से 741 आवेदन बिना शपथ पत्र के समर्पित था। आयोग की ओर स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद 413 अभ्यर्थियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि इन अभ्यर्थियों की ओर से असफलता को छुपाने और आयोग की छवि को धूमिल करने की चेष्टा की गई है। बीपीएससी की सभी परीक्षाओं के लिए अगले तीन वर्ष तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

171 ने गलती मानी तो एक साल के लिए लगा प्रतिबंध

171 अभ्यर्थियों की ओर से स्पष्टीकरण आयोग को समर्पित किया गया, जिसमें यह बताया गया कि उनसे अनजाने में गलती हो गयी है। कहा गया कि परीक्षा में फेल होने के कारण अत्याधिक दबाव और घबड़ाहट में शपथ पत्र नहीं दे सके। कुछ ने भूलवश शपथ पत्र अपलोड नहीं करने की बात कही। गलती मानते हुए स्पष्टीकरण से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था। बीपीएससी ने इन सभी अभ्यर्थियों को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago