बिहार के सिवान में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. लोग काफी आक्रोशित दिखाई पड़ रहे हैं.
जानकारी को अनुसार, आंदर ढाला ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये सभी बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे.
हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थियों का आक्रोश चरम पर था. उनका कहना है कि यह बर्दाश्त के बाहर है.
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों की पहचान कर पोस्टामार्टम के लिए भेज रही है. मौके पर माहौल काफी गर्म है. पुलिस ने युवकों के प्रवेश पत्र के आधार पर पहचान कर ली है. घर वालों को सूचित किया जा रहा है.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…