Bihar

अब 75% हाजिरी से नहीं चलेगा काम, लगातार तीन दिन गायब रहने पर कॉलेज से कटेगा नाम, जानें नया नियम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अब तीन दिन लगातार नहीं आने वाले विद्यार्थी का नाम काट दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.रेखा कुमारी ने इसका आदेश बीआरएबीयू सहित सभी विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों को दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्यों को हर हाल में कक्षा में छात्रों की उपस्थिति अधिक से अधिक बनाए रखने का निर्देश दिया है। निदेशक ने चार वर्षीय स्नातक के अलावा पुराने बैच के छात्रों के लिए भी यह निर्देश लागू करने को कहा है।

आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने बताया कॉलेज नहीं आने वाली 30 से अधिक छात्राओं के नाम काटे गए हैं। वहीं, आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा ने बताया कि आदेश का पालन किया जाएगा। इससे पहले भी कई छात्रों के नाम काटे गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्यों को नाम काटने से पहले विद्यार्थियों को कॉलेज की तरफ से उनके मोबाइल पर शोकॉज भेजने का निर्देश दिया है। शोकॉज अभिभावक को भी जाएगा। इसके जवाब के बाद उनका नाम काटा जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति के लिए पूरी तरह सख्ती बरती जाए। कॉलेजों के बाद पीजी विभागों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाना है। चार वर्षीय स्नातक में पहले एक महीने में 75 फीसदी हाजिरी नहीं होने पर नाम काटने का निर्देश था, लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय ने सख्ती बरतते हुए तीन दिन लगातार अनुपस्थिति पर ही नाम काटने का निर्देश दिया है।

कॉलेजों को नाम काटकर इसकी सूची हर दिन निदेशालय को भेजने को कहा गया है। इसके लिए कॉलेजों को गूगल शीट दिया गया है। निदेशालय ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों के नाम काटने के बाद उन्हें नहीं आने का कारण बताना होगा। बीमार विद्यार्थियों को इससे छूट मिल सकती है, पर उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ लगातार कक्षा करने का शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र पर अभिभावक का भी हस्ताक्षर होगा। इसके बाद प्राचार्य को फिर से दाखिला लेने का अधिकार होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago