Bihar

टॉपर घोटाला के मास्टमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ED की रेड; मंगाई गई नोट गिनने की मशीन

बिहार के चर्चित टॉपर घोटाला के किंगपिन अमित कुमार उर्फ बच्चा राय पर ईडी ने दबिश बढ़ा दी है। उसके ठिकानों पर शनिवार को ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। बच्चा राय के भगवानपुर के किरतपुर स्थित आवास और उसके विभिन्न कॉलेजों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। वैशाली जिले के भगवानपुर में विशुन राजदेव टीचर ट्रेनिंग कालेज में ईडी का छापा चल रहा है।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि छापेमारी की टीम द्वारा नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है। इसे लेकर ईडी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना तो साफ हो गया है कि बच्चा राय के ठिकानों से भारी मात्रा में नगद मिले हैं। सूत्रों के अनुसार संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। शनिवार की सुबह 04 गाड़ियों और फोर्स के साथ ईडी की टीम पहुंची। बच्चा राय के घर पर भी ईडी टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

शिक्षा माफिया बच्चा राय बिहार के वैशाली में शिक्षण संस्थानों के नाम पर टॉपर बनाने की फक्ट्री चलाता है। मुंहमांगी कीमत लेकर वह किसी को भी टॉप कराने का दावा करता है। साल 2016 में इंटर आर्ट्स की बिहार टॉपर वैशाली जिले के भगवानपुर स्थित विशुन राय कॉलेज की छात्रा रूबी राय घोषित हुई थी। एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल से बातचीत में रूबी ने विषय के नाम के रूप में पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस कहा तो चकराए रिपोर्टर ने पूछ लिया कि इसमें क्या पढ़ाया जाता है? इसका जवाब रूबी ने दिया कि इसमें खाना बनाने के बारे में बताया जाता है। उसके बाद बच्चा राय के कारनामों की परतें खुलती चली गईं और बिहार में रुपए के बल पर टॉपर बनाने के वर्षों से चल रहे खेल का पर्दाफाश हो गया।

टॉपर घोटाले की खबर सामने आने के बाद कई जांच एजेंसियों ने बच्चा राय पर कार्रवाई की। उसे जेल भेज दिया गया और ईडी ने उसकी कई संपत्तियों को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक बच्चा राय 42 डिसमिल जमीन को ईडी ने जब्त किया था जहां उसने अपने दादा और पिता के नाम पर विशुन राय राजदेव राय नाम से कई कॉलेज चला रहा था। बच्चा राय ने दबंगई दिखाते हुए बच्चा राय ने ईडी का बोर्ड हटा दिया और अटैच जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं बच्चा राय उस जमीन पर स्कूल के लिए निर्माण का काम शुरू करवा दिया था। यह जानाकारी जब जांच एजेंसी के पास पहुंची तो अधिकारियों के होश उड़ गए। ईडी ने भगवानपुर थाने में इसे लेकर केस दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर ईडी ने फिर से बच्चा राय पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

7 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

9 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

9 घंटे ago