Bihar

वाह रे जातिगत गणना! खजाना लूट लिया; आर्थिक रिपोर्ट पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का आया रिएक्शन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मंगलवार को जाति आधारित गणना की पूरी रिपोर्ट नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार ने जारी कर दिया। संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा के पटल पर जातीय सर्वे का आर्थिक और शैक्षणिक सर्वे रिपोर्ट रखा। इस पर दो दिनों तक विधानमंडल में बहस होगी। लेकिन विभिन्न जातियों की आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने चाचा भतीजा से अपनी एक मांग भी रखी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा है- 

वाह रे जातिगत जनगणना! सूबे के 45.54% मुसहर अमीर हैं, 46.45% भुईयां अमीर हैं? साहब सूबे के किसी एक प्रखंड में 100 मुसहर या भुइयां परिवारों की सूची दे दिजिए जो अमीर हैं? आगे लिखा है कि आप चाचा भतीजा को जब जनगणना करना था तो फिर कागजी लिफाफेबाजी क्यों? सूबे में जनगणना के बहाने खजाने की लूट हुई है।

पूर्व सीएम ने आंकड़ों की सत्यता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कोई क्षेत्र में नहीं गया बल्कि टेबल पर ही काम हो गया। इसी वजह से मुसहर और भुइयां में 45-46 फीसदी अमीर हो गए। इसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों धन्यवाद के पात्र हैं।

पूर्व सीएम ने एक और ट्वीट डाला है जिसमें उन्होंने प्रति व्यक्ति आय पर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम ने कहा है कि बिहार सरकार मानती है कि जिस परिवार की आय प्रति दिन 200 रुपए है वह परिवार गरीब नहीं है। गरीबी का इससे बडा मजाक नहीं हो सकता। माना कि एक परिवार में 5 सदस्य हैं तो सरकार के हिसाब से परिवार का एक सदस्य को 40 रुपए में दिन गुजारना है। उन्होंने पूछा है कि चाचा-भतीजा जी 40 रुपए में कोई व्यक्ति दिन भर गुजारा कर सकता है?

सर्वे की पूरी रिपोर्ट आने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। विधानमंडल जाते समय पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और बीजेपी को लगता है कि रिपोर्ट में गड़बड़ी की गयी है तो पूरे देश में फिर से करा लें। उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए चैलेंज भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago