Bihar

बिहार: पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे SPG जवान के घर में डाका; तीन साल की बच्ची के सिर पर तमंचा रख लूटपाट

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर राजपूत टोला में बुधवार की देर रात एक बजे अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने सुनील सिंह के घर में जमकर लूटपाट की। अपराधी घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे और परिवार के लोगों को बंधक बना वारदात को अंजाम दिया।

डकैतों ने घर की एक मासूम को कब्जे में लेकर परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध जमकर लूटपाट की। डकैतों की संख्या पंद्रह से सत्रह के बीच थी। सभी की उम्र पच्चीस से तीस की बताई जा रही है। सभी हथियारों से लैस थे और हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

घंटेभर मचाई लूट 

डकैत घर में एक घंटे से अधिक समय तक रुके और अलमीरा, बक्सा, दीवान आदि को तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर चलते बने। घटना के समय घर में सुनील सिंह समेत कुल सात लोग अलग-अलग कमरे में मौजूद थे।

घायल कर छीना गले की चेन

डकैतों ने सुनील के पुत्र शाहुल कुमार को जख्मी करते हुए गले से सोने की चेन ले लिया। घर की तीन महिलाओं के गले से भी चेन और अन्य जेवरात लूट लिए। डकैतों ने महिलाओं के पैर की बिछिया तक को नहीं छोड़ा।

तेरह लाख के जेवरात पर साफ किया हाथ

पीड़ित सुनील ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे एक लाख नकद सहित कुल तेरह लाख के जेवरात और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घर में कई कीमती सामान था, जिसे छुआ तक नहीं। डकैतों के निशाने पर नकदी और जेवरात ही था।

पीएम की सुरक्षा में तैनात है पीड़ित का बेटा

विदित हो कि सुनील के एक पुत्र राहुल कुमार सिंह एसपीजी में कार्यरत हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा दस्ता में है। पीड़ित की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगा सागर सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

9 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago