Bihar

इन शिक्षक अभ्यर्थियों को बीपीएससी का नोटिस, मीडिया में बयान देकर TRE कट ऑफ पर उठाया था सवाल; परीक्षा से बैन होंगे

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सूबे के चार शिक्षक अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा है। इन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट की कट ऑफ पर सवाल उठाए थे। इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। इनका नाम, रोल नंबर और फोटो भी सार्वजनिक किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें किशोर कुमार, मो. सरफराज आलम, मामून राशिद और पिंकी कुमारी के नाम शामिल हैं। इन्हें आगे की परीक्षाओं से बैन करने की तैयारी की जा रही है।

इन चारों अभ्यर्थियों ने बीपीएससी की ओर से जारी शिक्षक भर्ती परीक्षा की कटऑफ पर सवाल उठाया था। इन्होंने गलत कटऑफ का आरोप लगाया था और मीडिया में बयानबाजी की थी। आयोग ने कहा कि बिना तथ्य के सत्यापन किए बगैर बीपीएससी की छवि धूमिल की गई है।

बीपीएससी ने इनसे एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। आयोग ने नोटिस में लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर यदि तथ्यों के साथ जबाव नहीं दिया गया, तो माना जाएगा कि इनके पास कोई तथ्य नहीं हैं। इसके बाद बीपीएससी कानूनी कार्रवाई करेगा और इन अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा।

बता दें कि दो दिन पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा देने और आधार कार्ड में गड़बड़ी सहित अन्य मामलों में 20 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की थी। सभी को नोटिस जारी करते हुए पांच सालों के लिए आगे की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया। अब बीपीएससी गलत आरोप लगाने और फालतू बयानबाजी करने वाले अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसने जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

17 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago