Bihar

बिहार: स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्रिंसिपल से हो गया शिक्षिका को प्यार, पुलिस की मौजूदगी में हुई दोनों की शादी

प्यार कहीं भी, कभी भी और किसी से भी हो सकता है। बिहार के भागलपुर में एक लेडी टीचर को अपने प्रिंसिपल से ही प्यार हो गया। लेकिन लव मैरिज करने के लिए उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा। अंत में प्यार की जीत हुई और दोनों हमेशा हमेशा के लिए जीवन साथी बन गए। सबसे मजेदार बात यह रही कि उनकी शादी मंदिर में हुई और विदाई थाने से हुई।

मामला भागलपुर के इशाकचक थाने का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल सरोज वर्मा ईश्वरनगर में एक स्कूल चलाते हैं। उनके स्कूल में गोड्डा की रहने वाली शुभांगी प्रियदर्शनी टीचर के रूप में काम करती है। इन दोनों को पांच वर्ष पहले एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। लेकिन शुभांगी के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इस वजह से करीब चार साल से दोनों एक दूजे के नहीं हो पा रहे थे। लेकिन ईश्वर को जब मंजूर हुआ तो दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

पिछले दिनों सरोज वर्मा और शुभांगी ने जब शादी का फैसला किया तो फिर से उनके परिजन विरोध में आ गए। उसके बाद किसी की परवाह किए बगैर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। दोस्तों ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो इशाकचक थाने में दोनों पक्ष के परिजन भी पहुंच गए। लड़की वाले इस शादी का विरोध कर रहे थे लेकिन दुल्हा-दुल्हन की सहमति होने के बाद इशाकचक थानेदार ने दोनों को शादी करने से रोकने से इनकार कर दिया।

पति पत्नी को थाने पर जाना पड़ा जहां शादी की कागजी कार्रवाई पूरी की गयी। पुलिस का सहयोग मिलने के बाद विरोध कर कर परिजन लौट गए उसके बाद प्रेमी युगल से पति पत्नी बने प्रिंसिपल और टीचर खुशी-खुशी अपने घर गए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago