Bihar

‘यौन शिक्षा पर…’, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का समर्थन

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर को लेकर विधानसभा में दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सांसद और दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यौन शिक्षा पर खुलकर बात होनी चाहिए।

नीतीश के समर्थन में क्या बोलीं डिंपल यादव?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने गुरुवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहना चाह रहे थे कि यौन शिक्षा के मामले में आमतौर पर लोग खुलकर नहीं बोलते हैं।

उन्होंने अपने तरीके से अपनी बात को रखा है। मेरा भी यही कहना है कि यौन शिक्षा देनी चाहिए और इस पर खुलकर बात होनी चाहिए।

गर्भनिरोधक का उपयोग होना चाहिए, क्योंकि हमारी जो जनसंख्या है भारत की वो लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

तेजस्वी यादव ने भी किया था समर्थन

बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया था।

तेजस्वी यादव ने नीतीश के बयान का बचाव करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने अपनी बात यौन शिक्षा के संदर्भ में कही थी।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी कही थी ये बात

नीतीश कुमार के बयान पर बवाल मचने के बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि गलती से सीएम के मुंह से वह बात निकल गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है। ऐसे में सदन को चलने देना चाहिए। हंगामा करना और बात का बतंगड़ बनाना विपक्ष का काम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago