Bihar

यादव महासभा में पप्पू यादव के भाषण के दौरान लालू यादव के जयकारे लगे; माइक फेंक मंच से उतरे जाप सुप्रीमो

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में 27 नवंबर, 2023 दिन सोमवार को आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे. इस दौरान मंच से स्थानीय पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने लोगों को संबोधित कर रहे थे कि इस बीच सुपौल के पिपरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक रघुवंश यादव के समर्थकों ने पप्पू यादव का विरोध करते हुए लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे, जिससे नाराज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मंच से माइक फेंककर नीचे उतर गए.

वहीं, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रहे युवक की जमकर धुनाई कर दी. घंटों कार्यक्रम के दौरान आपस में फाइटिंग चलती रही, बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ. दरअसल, मधेपुरा में यादवों को आगामी चुनाव में एकजुट करने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले किया गया था. लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही अफरातफरी मच गया. हालांकि, पप्पू यादव ने पहले तो युवक को शांत कराने का प्रयास किया. जब वे शांत नहीं हुए तो वे माइक रखकर मंच से जाने लगे.

इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों ने पप्पू यादव को मनाने की भरसक कोशिश भी की, लेकिन वे माइक फेंककर मंच से नीचे उतर गए. इसके बाद थोड़ी देर के लिए मंच के समीप भगदड़ मच गया. पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की फिल्मी स्टाइल में जमकर पिटाई कर दी. बाद में मौजूद लोगों ने उस को भीड़ से बचाकर मंच पर ले गए.

बता दें कि यादव महासभा के शताब्दी समारोह की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी. आयोजक मंडल की ओर से कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन पंडाल में लगी आधे से अधिक कुर्सियां खाली पड़ी रह गई. पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था चरम पर था मंच पर भी अफरातफरी का माहौल रहा. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव भी पहुंचे थे. हंगामा को शांत करने के लिए गाना भी शुरू किया, लेकिन मामला उलझता चला गया, जिसके बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

4 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

4 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

11 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago