मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
लोगों का कहना है कि मधेपुरा के DM विजय प्रकाश मीना बीते 5 दिनों से छुट्टी पर थे । वह पटना से मधेपुरा जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे DMCH भेजा गया है ।
बयान और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…