Bihar

क्या लालू-राबड़ी बच्चों के साथ नीतीश का सेक्स एजुकेशन वीडियो सुनेंगे? सुशील मोदी बोले- चुनाव में सजा देंगी महिलाएं

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और स्वेच्छा से त्यागपत्र दे देना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री के बयान का बचाव करने पर सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बतायें कि क्या उनके माता-पिता अपनी बेटियों और नाती-नातिन के साथ बैठकर नीतीश कुमार का सेक्स एजुकेशन वीडियो सुन सकते हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से आहत और अपमानित महिलाएं अगले चुनाव में इसकी सजा सुनाएंगी, माफ नहीं करेंगी।

बुधवार को बयान जारी कर सुशील मोदी ने कहा कि अब अगर-मगर लगाकर सफाई देने से काम नहीं चलेगा। उनके (नीतीश कुमार) शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से मुख्यमंत्री हैं और अब वाणी-विचार पर उनका नियंत्रण शिथिल पड़ गया है। पहले भी वे महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। मोदी ने कहा कि विधानमंडल का गरिमापूर्ण मंच न यौन-शिक्षा के लिए है, न मुख्यमंत्री इसके एक्सपर्ट हो सकते हैं।

महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति कर रही है भाजपा : अशोक चौधरी

वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का बचाव किया है। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बयान महिलाओं पर दिया था उस पर उन्होंने माफी मांग ली है। अपने बयान को वापस ले लिया, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

बिहार में आरक्षण का दायरा 50 से 65 फीसदी करने का प्रस्ताव सीएम ने दिया है। हमलोगों ने जातीय गणना कराई है, केन्द्र सरकार से भी देशभर में कराने की मांग कर रहे हैं, इसलिए बीजेपी डरी हुई है और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

3 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

4 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

4 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

5 घंटे ago