Bihar

बिहार में किस जाति के पास कितनी सरकारी नौकरी? जाति आंकड़ों से सामने आई सच्चाई

बिहार में सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में कितना क्रेज है ये बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि जातिगत आधार पर बिहार में सरकारी नौकरी पाने वालों में कौन सी जाति सबसे उपर और कौन सी जाति सबसे नीचे हैं. बिहार सरकार द्वारा कराई गई जातिगत गणना की रिपोर्ट आ गई है, जिसे मंगलवार को ऐसे में सरकार ने ये बताया है कि किस जाति और किस धर्म के कितने लोग सरकारी सेवा में हैं.

बिहार में अगर सामान्य वर्ग की बात करें तो सामान्य वर्ग के पास 6 लाख 41 हजार 281 लोगों को सरकारी नौकरी है. अब जरा जातिगत देखें तो जातियों में भूमिहार जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 87 हजार 256 हो जो कि 4.99 फीसदी है. ब्राह्मण जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 72 हजार 259 है जबकि वो 3.60 फीसदी हैं. राजपूत जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 71 हजार 933 है जो कि 3.81 फीसदी है. कायस्थ जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 52 हजार 490 है और उनकी संख्या 6.68 फीसदी है.

सामान्य वर्ग में ही शेख जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 39 हजार 595 (संख्या में) जबकि 0.79 प्रतिशत है. पठान जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 10 हजार 517 है जो कि 1.07 फीसदी है. सैयद जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 7 हजार 231 जबक उनका प्रतिशत 2.42 है.

सरकारी नौकरी में शामिल पिछड़ी जातियों की बात करें तो उनका प्रतिशत कुछ यूं है. कुर्मी जाति 3.11 फीसदी, कुशवाहा – 2.04 फीसदी, यादव – 1.55 फीसदी, बनिया – 1.96 फीसदी, दुसाध – 1.44 फीसदी हैं. अनुसूचित जनजाति में सरकारी नौकरी की स्थिति देखी जाए तो संथालों की संख्या 5 हजार 519, (0.96 फीसदी), गोंड : 8 हजार 401, (1.59 फीसदी), उरांव : 2 हजार 120, (1.06 फीसदी), थारू : 3 हजार 128, (1.63 फीसदी) जबकि कुल मिलाकर 30 हजार 164 और (1.37 फीसदी) है.

अनुसूचित जाति में सरकारी नौकरी की स्थिति

दुसाध : 99 हजार 230, 1.44 फीसदी, चमार : 82 हजार 290, 1.20 फीसदी, मुसहर : 10 हजार 615, 0.26 फीसदी, पासी : 25 हजार 754, 2 फीसदी, धोबी : 34 हजार 372, 3.14 फीसदी, डोम : 3 हजार 274, 1.24 फीसदी. मालूम हो कि रिपोर्ट के मुताबिक पिछड़ा वर्ग में 33.16 फीसदी परिवार गरीब, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 33.58 फीसदी गरीब परिवार, अनुसूचित जाति में 42.93 फीसदी गरीब परिवार, अनुसूचित जनजाति में 42 .70 फीसदी परिवार वहीं अन्य प्रतिवेदित जातियों में 23.72 फीसदी गरीब हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago