Bihar

बिहार: झोपड़ी में स्कूल, बच्चे का नामोनिशान नहीं, जमीन पर बैठकर शिक्षिका ने किया योगदान

BPSC की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद एक तरफ नवनियुक्त शिक्षकों के योगदान की प्रक्रिया तेज है. 1 लाख 20 हजार से ज्यादा शिक्षक अब अपने लिए अलॉट स्कूलों में योगदान कर रहे हैं. ऐसे में शिक्षकों का योगदान एक ऐसे स्कूल में हुआ है जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. यहां स्कूल में योगदान करनेवाली महिला शिक्षक को जॉइन कराया जा रहा है. जहां चारों तरफ केवल जंगल ही जंगल है. ना तो स्कूल में कोई छात्र है ना स्कूल की कोई बिल्डिंग है. शिक्षिका बैठे कहां इसके लिए कुर्सी तक नहीं है.

नव नियुक्त शिक्षिका का योगदान गमछा बिछाकर बैठे प्रिंसिपल साहब करा रहे हैं. शिक्षिका भी जमीन पर बैठकर योगदान कर रही है. स्कूल क्या है दो झोपड़ियां हैं. जहां बैठने के लिए जगह तक नहीं है. जहां के बारे में बताया जाता है कि यहां एक भी बच्चा पढ़ने के लिए नहीं आता है.

यह स्कूल बिहार के बेतिया के बैरिया प्रखंड के सूरजपुर पंचायत का गोबरही प्राथमिक विद्यालय है. दियारा इलाके में पड़नेवाले इस स्कूल की हालत देखकर कोई बता भी नहीं सकता की यहां सरकार के पैसे से कोई स्कूल भी चलता होगा. इस नवनियुक्त शिक्षिका के द्वारा जब यहां योगदान किया जा रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह खबर तेजी से वायरल हो रही है.

हालांकि शिक्षिका ने यहां योगदान के बाद खुशी जरूर दिखाई की उसे आखिरकार सरकारी नौकरी मिल गई. लेकिन, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बिहार सरकार के दावे के लिए यह तस्वीर किसी भी हाल में अच्छी नहीं है. ऐसे में सरकारों तक भी इस स्कूल की खबर पहुंचनी चाहिए और सरकार को संज्ञान में लेकर जांच करानी चाहिए कि बिहार में कितने स्कूलों की हालत ऐसी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago