Bihar

इंकलाबी कीड़ा हटा लें नहीं तो हम हटा देंगे: के के पाठक ने शिक्षकों को दी चेतावनी, कहा-हमें फ्रीडम फाइटर नहीं चाहिए, अनुशासन में रहें

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। एसीएस पाठक ने कहा कि शिक्षकों के अंदर इंकलाबी कीड़ा है तो अभी हटा दें, नहीं हम हटा देंगे। हमें फ्रीडम फाइटर नहीं बल्कि शिक्षक चाहिए।

बीपीएससी से हाल ही में चयनित हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान केके पाठक ने यह बात कही। उन्होंने नए शिक्षकों से कोई भी संघ नहीं बनाने की नसीहत दी है।

शिक्षा विभाग के एसीएस एवं चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक शुक्रवार को रोहतास पहुंचे। यहां उन्होंने डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी से चयनित शिक्षकों से बात की। इस दौरान पाठक ने कहा कि किसी को भी क्रांति करने की जरूरत नहीं है। शिक्षकों को अनुशासन में रहकर अपना काम करना है। किसी को भी संघ बनाने की कोई जरूरत नहीं है, नहीं तो नौकरी चली जाएगी। अगर किसी में इंकलाबी कीड़ा है तो उसे अभी हटा दें नहीं तो हम हटा देंगे।

इससे पहले केके पाठक ने गुरुवार को बक्सर के डुमरांव में जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का दौरा किया था। वहां उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से सख्त लहजे में कहा कि अगर वे गांव में रहकर नौकरी नहीं कर सकते तो अभी छोड़कर चले जाएं। शिक्षकों को स्कूल के 15 किलोमीटर के दायरे में ही किराये पर कमरा या घर लेकर रहना होगा। जो गांव में नहीं रहना चाहते, वे अभी नौकरी छोड़कर जा सकते हैं। विकल्प खुला हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

23 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

2 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

7 घंटे ago