Bihar

छठ पर बिहार में बड़ा हादसा, घाट पर गुब्बारा फूलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

बिहार के बेतिया जिले में छठ घाट पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका उस वक्त हुआ जब सिलेंडर से गुब्बारा फुलाया जा रहा था। इस हादसे में अर्घ्य देने आए लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसा पकड़िया घाट पर हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके में घायल हुए लोगों में विशाल कुमार (8 ), रौशन कुमार (14), सूरज कुमार (30), अंकित कुमार (7), पप्पू कुमार (13) पल्लवी कुमारी (15), किरण कुमारी (14) समेत कई लोग शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल छठ के चौथे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाक हुआ। जिसके बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बैलून में हवा भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते कई श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago